Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के कांग्रेस पार्षद को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

July 21, 2026

लुधियाना के कांग्रेस पार्षद को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

पंजाबः लुधियाना के वार्ड नंबर 26 के कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी को कजाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई।

पार्षद ने आरोप लगाया कि कॉल के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और परिवार की महिलाओं के बारे में भी अपमानजनक बातें कही गईं। बाद में धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेजे गए।

शिकायत के आधार पर फोकल पॉइंट पुलिस स्टेशन ने आरोपी विनय कुमार के खिलाफ BNS की धारा 351(2), 79 और IT एक्ट की धारा 67A के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस ने सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग और ऑडियो मैसेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और साइबर सेल के जरिए विदेशी नंबर की टेक्निकल जांच शुरू कर दी है।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें