Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियानाः जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हमलावरों ने 25 से 30 राउंड की फायरिंग, 2 युवक घायल

September 21, 2026

लुधियानाः जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हमलावरों ने 25 से 30 राउंड की फायरिंग, 2 युवक घायल

लुधियाना: लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-7 के गांव कुलियेवाल में स्थित राजू डेयरी फार्म में नए मकान के जश्न में चल रही पार्टी उस समय दहशत में बदल गई, जब जमीन के झगड़े के चलते घर से थोड़ी दूर एक जमीन पर कब्जा करने की नीयत से 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले दीवार गिराई, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर थोड़ी दूर एक नए मकान में पार्टी कर रहे दो युवक घटनास्थल देखने गए, तो हमलावरों ने लोगों पर सीधी फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक सफेद स्कॉर्पियो भी गोलियों से छलनी हो गई। घायल अंकुश चोपड़ा उर्फ ​​शालू ने बताया कि वह अपने दोस्त के नए मकान के जश्न में पार्टी कर रहा था। रात करीब 12 बजे बाहर से तेज आवाज सुनाई दी। जब वे दीवार की तरफ गए तो हथियारबंद हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान अंकुश की बाईं आंख के ऊपर छर्रे लगे, जबकि उसका दोस्त राजदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें