Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियानाः यूथ कांग्रेस के पूर्व जनरल सेक्रेटरी पर बदमाशों ने की फायरिंग

October 29, 2026

लुधियानाः यूथ कांग्रेस के पूर्व जनरल सेक्रेटरी पर बदमाशों ने की फायरिंग

लुधियाना: शहर में लगातार लूटपाट और गोली चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला लुधियाना के ढोलेवाल चौकां अजदीक में सामने आया है, जहां कल रात करीब 11.30 बजे यूथ कांग्रेस के पूर्व जनरल सेक्रेटरी जगजोत पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमलावरों ने जगजोत पर 8 राउंड फायर किए। फिलहाल वो सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार जगजोत कल रात अपने परिवार के साथ डिनर करने गए थे, जिसके बाद यह पूरी घटना सामने आई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व जनरल सेक्रेटरी जगजोत सिंह ने कहा कि कल रात वह अपनी कार में नहीं, बल्कि अपने परिवार के साथ डिनर करने गया था, तभी अचानक 8 हमलावरों ने हम पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि हमारे परिवार में किसी को गोली नहीं लगी।

जगजोत सिंह ने कहा कि शूटरों ने मुझ पर पहले भी हमला किया था, लेकिन मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल हमने पुलिस को शिकायत दे दी है और अब पुलिस CCTV के आधार पर हमारे दिए गए बयान पर कार्रवाई कर रही है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें