लुधियाना: शहर में लूटपाट और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सराभा नगर इलाके का है, जहां जिम जा रही एक महिला से बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, महिला जब अपनी बाइक पार्क कर रही थी, तभी बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। हालांकि चेन का आधा हिस्सा महिला के पास ही रह गया। घटना के बाद महिला और मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा किया।
बताया जा रहा है कि पीछा किए जाने पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान बदमाशों का पीछा करते हुए दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर PCR टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
PCR के अनुसार, पीड़ित महिला अमनदीप किचलूनगर की रहने वाली है और जिम जाने के लिए सराभा नगर पहुंची थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना डिवीजन नंबर-5 को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)