सवेरा न्यूज;लुधियाना: लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पटियाला में बतौर डीसी काम कर रहीं 2014 बैच की आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी को लुधियाना का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। साक्षी साहनी को पटियाला में पहली महिला डीसी के तौर पर नियुक्त किया गया था। साक्षी साहनी 2014 में यूपीएससी की रैंकिग में छठे स्थान पर थीं। सुरभि मलिक को पंजाब एनर्जी डिवैल्पमैंट एजैंसी में एग्जीक्यूटिव अफसर के तौर पर नियुक्त दी गई है। सुरभि मलिक लुधियाना की पहली महिला डीसी थी। उन्होंने करीब 1 साल 9 महीने लुधियाना में अपनी सेवाएं दी। सुरभि मलिक को विधानसभा चुनाव के बाद लुधियाना में डीसी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा एडीशनल डिप्टी कमिश्नर गौतम जैन का तबादला भी कर दिया गया है। गौतम जैन को नगर निगम जालंधर में बतौर कमिश्नर नियुक्ति मिली है।
लुधियाना DC Surabhi Malik का तबादला, Sakshi Sahani होंगी नई DC

