Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कबाड़ से जुगाड़: डीजल शेड लुधियाना ने तैयार की आकर्षक कलाकृतियां

September 28, 2026

कबाड़ से जुगाड़: डीजल शेड लुधियाना ने तैयार की आकर्षक कलाकृतियां

Ludhiana Diesel Shed Turns Scrap into Art : लुधियाना। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत डीजल शेड लुधियाना ने “कबाड़ से जुगाड़” पहल के माध्यम से अनुपयोगी सामग्री का रचनात्मक पुनः उपयोग किया। तकनीकी विशेषज्ञता से युक्त ISO प्रमाणित वेल्डरों ने “भारत का सिपाही”, “समय की कीमत”, “जुगाड़ गन” और “जुगाड़ तोप” जैसी कलाकृतियां तैयार कर पुनर्चक्रण, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश दिया।

इनमें “भारत का सिपाही”, “समय की कीमत”, “जुगाड़ गन” तथा “जुगाड़ तोप” प्रमुख हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से कबाड़ को उपयोगी एवं आकर्षक रूप प्रदान करने के साथ-साथ पुनर्चक्रण, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश दिया गया। इन कलाकृतियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्र के प्रति समर्पित आदर्श पार्क में प्रदर्शित किया गया। इन कलाकृतियों को तैयार करने में डीजल शेड के विभिन्न अनुभागों के कर्मचारियों ने लगभग एक माह तक निरंतर समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य किया।

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, डीजल शेड लुधियाना राहुल भारती ने शेड के कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण एवं पुनः उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक एवं पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल दिया। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने डीजल शेड लुधियाना के प्रयासों की सराहना करते हुए कर्मचारियों की रचनात्मकता एवं टीम भावना की प्रशंसा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें