Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में खुद चलने लगी इलेक्ट्रिक कार, वीडियो वायरल होने के बाद रोड सेफ्टी पर उठे सवाल

September 23, 2026

लुधियाना में खुद चलने लगी इलेक्ट्रिक कार, वीडियो वायरल होने के बाद रोड सेफ्टी पर उठे सवाल

लुधियाना: शहर में एक इलेक्ट्रिक कार के कथित तौर पर अपने आप चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार बिना ड्राइवर के चलती हुई दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग हैरान नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार का ड्राइवर भी शोर करता हुआ दिखाई देता है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रिक ऑटोमैटिक कारों की सेफ्टी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आखिर किसी कार के अपने आप स्टार्ट होकर चलने की स्थिति कैसे पैदा हुई और ऐसी घटना भविष्य में कितनी गंभीर हो सकती है?

इस मामले को लेकर हमने इंडियन रोड सेफ्टी से जुड़े विशेषज्ञ और वाहन विशेषज्ञ कमलजीत सोई से बात की। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पेट्रोल और डीजल वाहनों में ऐसी स्थिति की संभावना कम होती है, क्योंकि उनमें गियर सिस्टम होता है और इंजन बंद होने के बाद गाड़ी अपने आप गियर में नहीं आती।

कमलजीत सोई ने इसे गंभीर सुरक्षा मुद्दा बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वाहन कंपनियों को जरूरी सुरक्षा मानकों और निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जान-माल के नुकसान का खतरा पैदा हो सकता है और इस मामले में कार कंपनियों के साथ जरूरी दिशा-निर्देशों को लेकर प्रयास किए जाएंगे।

रोड सेफ्टी एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े स्तर पर सड़कों पर उतारने से पहले पर्याप्त ट्रायल और सुरक्षा परीक्षण किए जाने चाहिए। उनका सुझाव है कि कंपनियों को कम से कम एक साल के ट्रायल के बाद ही ऐसी गाड़ियों को सड़कों पर उतारना चाहिए। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर घटना के तकनीकी कारण की पुष्टि नहीं हुई है। यह स्पष्ट करने के लिए वाहन की जांच और कंपनी की तकनीकी रिपोर्ट जरूरी होगी कि कार वास्तव में किस वजह से अपने आप चली।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें