Site icon Dainik Savera Times

लुधियानाः पिता का हुआ अंतिम संस्कार, लड़की ने प्रेमी संग चंडीगढ़ के मंदिर में लिए सात फेरे

जगराओं। गांव बरसाल की रहने वाली लड़की की ओर से प्रेमी संग भागने के मामले में सोमवार को उस समय नया मोड़ आया, जिस समय लड़की ने अपने प्रेमी के साथ चंडीगढ़ पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट में शादी करने से पहले वहीं पर पास बने मंदिर में हाथों में लाल चूड़ा पहन सात फेरे लिए। जिस समय सुबह लड़की अपने प्रेमी संग चंडीगढ़ में शादी रचा रही थी, उसी समय गांव बरसाल में उससे ही दुखी होकर आत्महत्या करने वाले उसके पिता का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। पुलिस की ओर से भी इस संबंधी थाना सदर में दर्ज मामले में अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए प्रेमी की मां ऊषा रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की ओर से थाना सदर के एएसआई अनवर मसीह ने मां ऊषा रानी को स्थानीय कोर्ट में बाद दोपहर पेश भी किया, जहां से उषा रानी का एक दिन का रिमांड जज ने पुलिस को दे दिया। पुलिस ने कोर्ट में ऊषा रानी से उसके बेटे जश्नप्रीत सिंह संबंधी पूछताछ की बात कहकर ही एक दिन का रिमांड लिया है। यहां ये भी बता देना बनता है कि लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सटिी में काम करके एक ही गांव के लड़का-लड़की तीन दिन पहले गांव बरसाल से फरार हो गए थे। लड़की के पिता ने शनिवार की देर रात को अपने ही घर में फंदा लगा जीवन लीला खत्म कर ली थी, जिसके बाद लडकी की मां के ब्यानों पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी जशनप्रीत सिंह, प्रेमी की मां ऊषा रानी, प्रेमी की बहन सुमनप्रीत कौर उर्फ सिम्मी व जीजा मनोहर सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला थाना सदर में दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने देर शाम आरोपी प्रेमी को भी मुल्लांपुर के पास बने एक क्र्वाटर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की ओर से प्रेमी को गिरफ्तार किए जाने के बाद लड़की अधर में फंस गई है क्योंकि प्रेमी के घर ताला लग गया है और वापस लड़की अपने घर जाना नहीं चाह रही। पुलिस भी मीडिया से फिल्हाल शादी की बात छुपा रही है क्योंकि कोर्ट में मैरिज रजिस्टर्ड हुई है, जिसका सर्टीर्फिकेट तीन दिन तक ही मिलना है। जांच अधिकारी रणधीर सिंह का कहना है कि ऊषा रानी का एक दिन का रिमांड मिल गया है। उन्होंने बताया कि ये जांच के बाद ही साफ होगा कि लड़का-लड़की ने शादी रचाई है या नहीं क्योंकि पुलिस के पास इस समय शादी का कोई भी सर्टीफिकेट मौजूद है। उन्होंने कहा कि लड़के को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version