Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 हजार रुपए की खातिर पति-पत्नी को मारी गोली, PGI रेफर

November 16, 2024

10 हजार रुपए की खातिर पति-पत्नी को मारी गोली, PGI रेफर

Ludhiana Fire : पंजाब के लुधियाना के कस्बा मुल्लांपुर के प्रेम नगर इलाके में बीती रात घर के बाहर किराना की दुकान चलाने वाली महिला और उसके पति को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला आरोपी इस्सेवाल गांव का सुरिंदर छिंदा है जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया। गोली मारने के मामले में घायल महिला ने खुलासा किया है कि हमलावर छिंदा ने उसके पति और उस पर सिर्फ 10 हजार रुपए की खातिर गोली चलाई थी।

घायल महिला गुड़िया ने बताया कि उसने छिंदा से 10 हजार रुपए लेकर अपने एक परिचित को दिए थे। वह पैसे वापस दिलाने की गारंटर थी। उक्त व्यक्ति ने कुछ पैसे छिंदा को लौटा दिए थे और कुछ बाकी रह गए थे। जब उस व्यक्ति ने छिंदा को पैसे नहीं लौटाए तो छिंदा भड़क गया और दुकान पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब उसने अपने पति राज कुमार को बुलाया तो छिंदे ने दोनों पर गोलियां चला दीं।

पति-पत्नी को घायल अवस्था में पहले समाध के सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां से दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें PGI रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला के सीने में दो गोलियां लगी हैं। जबकि उसके पति राज कुमार यादव को एक गोली लगी है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।

एसएसपी देहात नवनीत सिंह बैंस, मुल्लांपुर के डीएसपी विरिंदर सिंह खोसा और एसएचओ गुरविंदर सिंह, सीआईए से सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें