Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया का कत्ल, साथी ने बहाने से बुलाकर बरसाई गोलियां

May 8, 2023

लुधियाना के गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया का कत्ल, साथी ने बहाने से बुलाकर बरसाई गोलियां

लुधियाना (हिम्मत सिंह): लुधियाना के गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया के कत्ल की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों में आरोपी सुक्खा का कत्ल उसी के साथी द्वारा किया गया है। साथी ने उसे बहाने से बुलाकर सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिसमें सुक्खा की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह वारदात हैबोवाल के अधीन आते जोगिंदर नगर में हुई है। मामले की सूचना मिलने पर थाना हैबोवाल की पुलिस व उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद सुक्खा को उसी के साथी ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक आरोपी का पता नहीं चल सका था। बता दें कि सुक्खा पर हत्या, इरादा कत्ल, लूट व डकैती समेत कई हार्ड क्राइम के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें