लुधियाना: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में बीते दिन रविवार सुबह गैस के रिसाव से 11 लोगों की मौत हो थी, जबकि 4 की हालत बिगड़ गई। इस मामले में पीएम माेदी ने दुख व्यक्त किया हैं और प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी के लिए पीएमएनआरएफ के माध्यम से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਲੀਕ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਵਾਪਰੀ ਦੁੱਖਦ ਘਟਨਾ ‘ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ @narendramodi ਨੇ ਹਰੇਕ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਲਈ ਪੀਐੱਮਐੱਨਆਰਐੱਫ ਜ਼ਰੀਏ 2 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਐਕਸ-ਗ੍ਰੇਸ਼ੀਆ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਹਰੇਕ ਜ਼ਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ 50,000 ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ।
— PMO India (@PMOIndia) May 1, 2023
बता दें, इस मामले में पुलिस ने साहनेवाल थाने में धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है और मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि मृतकों में 3 परिवारों के 10 लोग शामिल हैं। वहीं मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।