लुधियाना: जहां एक तरफ त्योहार के सीजन में नकली खाने पीने वाला समान बड़ी मात्रा में तैयार होता है कई जगह पर रेड भी की जाती ऐसा एक मामला लुधियाना से निकाल कर आया है जहां लुधियाना हेल्थ डिपार्टमेंट ने तिहारी के सीजन को देखते हुए एक देसी घी के गोदाम पर छापा मारा है।
बता दें कि डिपार्टमेंट को मिली सूचना के बाद डिपार्टमेंट ने छापा मारकर करीब 3000 लीटर देसी घी बरामद किया है जिसे जब्त कर लिया गया है। इन देसी घी के अलग-अलग डिब्बों के सैंपल लिए गए हैं और लैब रिपोर्ट में भेजने के बाद ही पता चलेगा कि यह देसी घी नकली है या असली।
इस बीच, डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर आशीष चावला ने बातचीत के दौरान बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने KVM स्कूल के पास एक गोदाम पर छापा मारा है, जहां गुजरात अहमदाबाद से आया देसी घी बहुत कम दामों पर खरीदा गया था और भविष्य में इसे कम दामों पर ही बेचा जाएगा। जो सेहत के लिए नुकसानदायक लग रहा है, उन्होंने कहा कि फिलहाल वे इन सैंपल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

