Site icon Dainik Savera Times

‘तंदूर’ की तरह तपा लुधियाना, 45 डिग्री सैल्सियस रहा तापमान

लुधियाना: इस समय जून के दिन ‘तंदूर’ की तरह तप रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया है। सुबह 7 बजे से सूरज अपनी आग उगलना शुरू कर देता है। आसमान साफ होने के चलते सूरज की किरणों धरती को पूरी तरह से तपा रही हैं। इससे दिन का तापमान 45 डिग्री से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है लेकिन इसी बीच आईएमडी ने मंगलवार से मौसम में बदलाव आने का अनुमान जारी किया है।

इस बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ में 18 से 22 जून के बीच 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। यह एक्टिविटी पंजाब के कई शहरों में सामान्य तो कहीं सामान्य से ज्यादा देखने को मिल सकती है। सोमवार को पूरा लुधियाना मौसम के रैड अलर्ट पर रहा। पूरा दिन तीखी धूप निकलने से दिन का तापमान 45 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोग को खूब झुलसाया। हर कोई गर्मी के तीखे तेवर से परेशान दिखा। इस समय गर्मी ने लोगों का बूरा कर दिया है। सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 48 व शाम में 29 फीसदी रही।

Exit mobile version