Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना: साउथ सिटी नहर के पास दो गाड़ियों में भीषण टक्कर, 2 घायल, क्रेटा कार के उड़े परखच्चे

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में साउथ सिटी नहर के पास गुरुवार सुबह दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार सुबह साउथ सिटी नहर के पास हुई।

टक्कर क्रेटा और स्विफ्ट कारों के बीच हुई। बताया जा रहा है कि क्रेटा कार को सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी।

क्रेटा कार चालक साउथ सिटी रोड की तरफ जा रहा था तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट ने उसे सामने से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version