Site icon Dainik Savera Times

Ludhiana: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में गिल मार्केट में आज सुबह करीब 7 बजे कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सुबह किसी राहगीर ने गोदाम से धुआं निकलता देखा तो तुरंत शोर मचाया। आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

लोगों ने भी आग बुझाने की काफी कोशिश

लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में आग पूरी फ़ैल गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस मंजिल से लगी थी। आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है। बढ़ती आग के कारण लोगों को आसपास की इमारतों से बाहर आने को कहा गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने में जुट गए हैं। फ़िलहाल आग लगने के मुख्य कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

फायर ऑफिस लोकल अड्डा से मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए गई हैं। आग के असली कारणों का पता आग बुझने के बाद ही चल पाएगा। आग के कारण गोदाम राख में तब्दील हो गया है।

Exit mobile version