Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कच्चा माल राख में हुआ तब्दील,मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

June 21, 2024

लुधियाना: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कच्चा माल राख में हुआ तब्दील,मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

लुधियाना: लुधियाना के लाडोवाल के पास फतेहगढ़ गुजरां गांव में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने के तुरंत बाद मजदूरों ने मालिक को घटना की जानकारी दी। फैक्ट्री मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे। यह आग करतार एंटरप्राइजेज में लगी थी।

गांव वालों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गनीमत रही कि फैक्ट्री के अंदर कोई नहीं था, वरना बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी।

लाखों का कच्चा माल राख में तब्दील:

फैक्ट्री मालिक सुखप्रीत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात करीब 8 बजे फैक्ट्री बंद करके चले गए थे। रात करीब 9 बजे के बाद उन्हें लेबर विनोद का फोन आया और उसने बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचे तो लाखों का कच्चा माल राख हो गया था। उन्होंने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग बढ़ गई।

आस-पास की इमारतों से लोगों को निकाला गया:

हादसा इतना भीषण था कि आस-पास की इमारतों को भी खाली करा दिया गया। आग बुझाने के लिए करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गईं। लाडोवाल थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी बचाव कार्य में मदद की। आग के कारण देर रात तक गांव में अफरा-तफरी मची रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें