लुधियाना: मिक्स्ड यूज लैंड को लेकर इंडस्ट्री पर फिर तलवार लटक रही है लगातार पावर कट और हो रहे एक्स्ट्रा खर्च को लेकर बिजनेसमैन सरकार से नाराज हैं कहा कि सरकार बेसिक सुविधाएं देने में फेल रही है। पंजाब सरकार ने सरचार्ज को लेकर बिजनेसमैन पर सख्त एक्शन लिया है। बिल के साथ अब चार्ज भी जमा करना होगा। ऐसा न करने पर बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है। इसे लेकर बिजनेसमैन में काफी गुस्सा है।
बिजनेसमैन का कहना है कि पंजाब सरकार लोगों को जो फ्री बिजली दे रही है, उसका खर्च भी उन्हें उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, लगातार पावर कट से भी बिजनेसमैन परेशान हैं। पंजाब सरकार ने पिछले महीने शाम को फैक्ट्रियों के चलने पर रोक लगा दी थी, जिससे इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ। इंडस्ट्री किसी भी राज्य की रीढ़ होती है, लेकिन सरकार इसका ध्यान नहीं रख रही है। सरकार की तरफ से बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।
लुधियाना के जाने-माने बिजनेसमैन अवतार सिंह भोगल ने कहा कि वे सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं, जैसे सरकार ने मिक्स्ड यूज लैंड को लेकर वादे किए थे, लेकिन अब फिर से इंडस्ट्री पर तलवार लटक रही है। उनकी मांग है कि कम से कम पांच साल का एक्सटेंशन दिया जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पावर कट का इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ा है, जिन लोगों को फ्री बिजली दी जा रही है, उनका खर्च भी इंडस्ट्री ही उठा रही है। इतना ही नहीं, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण विदेश से आने वाले कस्टमर्स से डील करने में भी बड़ी मुश्किलें आती हैं।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

