Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर के पास धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

August 16, 2024

लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर के पास धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

लुधियाना। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक धागा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिसके बाद धागा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार जिसमें एक कर्मचारी बेहोश हो गया। कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मालिक के दोस्त का कहना है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुबह करीब 10 बजे सूत फैक्ट्री में आग लग गई. सूत फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि आग बुझाने वाले मजदूरों में से एक अचानक बेहोश हो गया, जिसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास भेजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें