Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में मेडिकल स्टोर को लूटने पहुंचे हथियारबंद बदमाश, दुकानदार के विरोध से नाकाम हुई वारदात, वीडियो वायरल

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/YouCut_20261118_141029163.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261118-WA0197.mp4

लुधियाना: शहर में लूटपाट के मामले आम हो गई है। ताजा मामला यह है कि लुधियाना के डाबा लोहारा रोड पर दो बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके बाद दुकानदार ने उनका कड़ा विरोध किया। हालांकि इस विरोध में दुकानदार घायल भी हुआ, लेकिन बदमाश बिना किसी नुकसान के वापस लौट गए।

बता दें कि बदमाश हथियारों के साथ आए थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने जानकारी देते हुए कहा कि कल देर शाम दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाश दुकान में घुसे और हमारे मेडिकल एसोसिएशन के एक मेंबर से लूटपाट करने की कोशिश की।

हालांकि इस मारपीट में कोहली मेडिकल का दुकानदार घायल हो गया, लेकिन विरोध करने पर लुटेरों की लूट की कोशिश नाकाम रही। मेडिकल एसोसिएशन रिटेलर के प्रेसिडेंट अमन उहोजा ने कहा कि मेंबर के लिए यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और लोन ऑर्डर की स्थिति पर कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को रोका जाना चाहिए।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

Exit mobile version