Ludhiana MLA Sanjeev Arora: पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया। विधायक संजीव अरोड़ा ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्य सरकार द्वारा उद्योग मंत्रालय और एनआरआई (गैर-आवासी भारतीय) मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हुए हालिया मंत्रिमंडल फेरबदल का हिस्सा है।
इस फेरबदल में उद्योग मंत्रालय तरुणप्रीत सिंह सोंद से वापस लिया गया है, जबकि एनआरआई मंत्रालय अब तक कुलदीप सिंह धालीवाल के अधीन था। दोनों मंत्रालय अब संजीव अरोड़ा के पास होंगे।
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜਭਵਨ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਮਾਣਯੋਗ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਜੀ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੱਛਮੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਜੀ ਨੂੰ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਵਜੋਂ ਸਹੁੰ ਚੁਕਾਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦੀਆਂ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ।
ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਜੀ ਨੂੰ Industry & Commerce, Investment Promotion, NRI Affairs… pic.twitter.com/1z1kOZe5jf
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 3, 2025
-संजीव अरोड़ा ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीता
पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी घर पर ही खुद की पिस्तौल से गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए चुनाव आयोग ने जून में उपचुनाव कराए थे।
इस उपचुनाव में आप ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। अपने प्रचार के दौरान सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बनते हैं, तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने दिल खोलकर अरोड़ा को वोट दिया। अरोड़ा 10,637 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले।
-उपराष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा
उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। अरोड़ा ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब अरोड़ा के इस्तीफे से पार्टी की एक राज्यसभा सीट खाली हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस मौके को भुनाकर राज्यसभा जा सकते हैं।

