Dainik Savera Times

लुधियाना के MP Raja Warring आज अपने कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज अपने कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कोर्ट परिसर के पास बचत भवन में उनके कार्यालय का आज उद्घाटन होगा। इससे पहले राजा वड़िंग ने लोगों से वादा किया था कि वे जुलाई के पहले सप्ताह में अपना सरकारी कार्यालय खोलेंगे।

लेकिन लुधियाना से नवनिर्वाचित सांसद जालंधर उपचुनाव में व्यस्त हो गए। इसके बाद वे गिद्दड़बाहा के लोगों से मिलने चले गए। इस बीच लुधियाना के लोगों के लिए अपने काम करवाना और समस्याएं सुनना मुश्किल हो गया, क्योंकि लोगों को सांसद के स्थायी कार्यालय या लुधियाना में उनके घर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

वहीं, आज जानकारी सामने आई है कि वे सुबह करीब 11 बजे कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वे आज लोगों को यह भी बताएंगे कि वड़िंग किस दिन से इस कार्यालय में बैठेंगे। राजा वड़िंग ने पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था, जो खुद कांग्रेस के बड़े नेता थे, लेकिन चुनाव से पहले भाजपा में चले गए थे।

 

 

Exit mobile version