लुधियाना: नगर निगम पैसों की बर्बादी करने में सबसे आगे है। किसी भी काम में पैसे लगाने हो तो उसकी मॉनिटरिंग न कर पैसे पानी में बहा रहा है। चाहे वह बुड्ढे दरिया को साफ करने का मामला हो चाहे वह रोड बनाने का। रविवार को भी एक मामला देखने को मिला। सुबह जब बारिश के बीच मौसम सुहावना हो रहा था वहीं नगर निगम के अधिकारियों की हिदायत पर दुर्गा माता मंदिर के बाहर रोड बनाई जा रही थी, जबकि बारिश के बीच सड़क बनाना पैसों को पानी में बहाने के बराबर है। बतां दे कि सुबह बारिश के बाद चाहे मौसम ठीक हो गया था, परंतु बारिश में सड़क बनाने के प्रोसैस को रोका जाना चाहिए था क्योंकि यह लोगों का पैसा है, इसे वेस्ट नहीं किया जा सकता।
नगर निगम के रिटायर्ड एक्सियन ने बताया कि बरसात में सड़क कोई भी चाहे कंक्रीट की हो या लुक वाली, उसे नहीं बनाया जा सकता क्योंकि इसमें रेत, बजरी, सीमैंट की रेशो डिसाइड होती है कि पानी कितना डाला जाना है। अगर बारिश में मैटीरियल डाला जाता है तो स्ट्रैंथ कम हो जाता है। बारिश के दौरान सड़क बनाने के प्रोसैस को धीमा किया जा सकता है। आरएमसी सड़क (कंक्रीट की सड़क) बनाने के अगर एक या दो घंटे बाद बारिश हो जाए तो चल सकता है, परंतु बारिश के बीच सड़क नहीं बनाई जा सकती। यह टोटली पैसे की वेस्टेज है।
ये भी पढ़ें :- पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का भाव

