Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियानाः नेशनल जस्टिस फ्रंट ने कल पंजाब बंद का किया आह्वान, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी खुली

August 20, 2026

लुधियानाः नेशनल जस्टिस फ्रंट ने कल पंजाब बंद का किया आह्वान, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी खुली

लुधियाना: शहर में कल सिख संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। अलग-अलग सिख संगठन पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे और शहर बंद को लेकर अपनी बात रखी। संगठनों ने बताया कि जगतार सिंह हवारा केस को लेकर विरोध के दौरान 21 तारीख को लुधियाना बंद का ऐलान किया गया था।

नेशनल जस्टिस फ्रंट अपनी मांगों को लेकर मोहाली में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इससे पहले भी नेशनल जस्टिस फ्रंट की ओर से पंजाब के अलग-अलग शहरों में बंद के आह्वान किए जा चुके हैं। इसी के तहत सिख संगठन लुधियाना पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी सिख संगठनों के समर्थन से कल लुधियाना बंद रखने की अपील की जा रही है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना के कुछ नेता बंद के आह्वान का समर्थन नहीं करने को लेकर बयान दे रहे हैं।

संगठनों ने कहा कि अगर इस दौरान कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो इसके लिए ऐसे नेता जिम्मेदार होंगे। संगठनों ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति निहंग सिंह की वेशभूषा में शरारत करता है, तो वह उनकी टीम का हिस्सा नहीं होगा।

बंद के दौरान लुधियाना शहर के मॉल और दुकानें बंद रखने की अपील की गई है, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। संगठनों ने लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहर 2 बजे लोग अपने-अपने घरों में रहें।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें