Site icon Dainik Savera Times

रेड लाइट पर खड़ी कार में लगी आग, राहगीरों में फैली दहशत

Ludhiana News : लुधियाना में देर रात एक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान चौक पर रेड लाइट पर खड़ी लाल रंग की कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई और आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी ज्यादा और तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया था ।

इसके बाद कार मालिक ने लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से पानी और रेत से आग पर काबू पाया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे रेड लाइट पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस बीच कार चालक ने बताया कि वह किसी काम से जा रहा था और रास्ते में रेड लाइट देखकर रुक गया, लेकिन अचानक कार से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद जब वह बाहर निकला तो देखा कि कार में आग लगी हुई है। कार के मालिक का कहना है कि हादसे में उसकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Exit mobile version