Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियानाः पालतू डॉग शैंपी के लिए परिवार का प्यार, खोजकर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

August 24, 2026

लुधियानाः पालतू डॉग शैंपी के लिए परिवार का प्यार, खोजकर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

लुधियानाः जानवरों पर अत्याचार की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने पालतू जानवरों से परिवार के सदस्यों की तरह प्यार करते हैं। ऐसा ही एक मामला समराला के गांव हेडन से सामने आया है, जहां एक परिवार अपने खोए हुए पालतू कुत्ते ‘शैंपी’ को ढूंढने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।

परिवार ने शैंपी को ढूंढकर वापस लाने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में गांव और आसपास के इलाकों में होर्डिंग बोर्ड भी लगाए गए हैं। परिवार का कहना है कि पहले 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था, लेकिन कुत्ते से इमोशनल लगाव के कारण अब यह रकम बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

परिवार के सदस्य रमेश खुल्लर ने कहा कि वे लगातार शैंपी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी शैंपी को ढूंढकर परिवार के पास लाएगा, उससे कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा और उसे इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य राजेश खुल्लर जापान में रहते हैं। जैसे ही उन्हें शैंपी के लापता होने की खबर मिली, वे खास तौर पर जापान से भारत पहुंचे।

राजेश ने बताया कि उन्होंने जापान में दो कुत्ते भी पाले हैं, जिन्हें वह अपने बेटों की तरह प्यार करते हैं। शेम्पी के गायब होने के बाद परिवार में दुख की लहर है और उन्हें उम्मीद है कि उनका प्यारा पालतू कुत्ता जल्द ही वापस मिल जाएगा।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें