Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 3,100 किलो चूरा पोस्त बरामद

March 29, 2026

लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 3,100 किलो चूरा पोस्त बरामद

लुधियाना: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लुधियाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना जमालपुर की टीम ने छापेमारी के दौरान एक ट्रक और तीन अन्य वाहनों से भारी मात्रा में चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद किया। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन लगभग 3,100 किलो बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, और उनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

विश्वसनीय सूचना से मिली सफलता

सूत्रों के अनुसार, 27 मार्च को एसआई दलवीर सिंह अपनी टीम के साथ जमालपुर चौक पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। तभी एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि HR64A-5376 नंबर का ट्रक, जिस पर ‘गिल कैच’ लिखा है, में बड़ी मात्रा में चूरा पोस्त लोड किया गया है। ट्रक को थाना लाडोवाल क्षेत्र के सुनसान स्थान पर खड़ा किया गया था।

पुलिस ने मारा छापा

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने पर मौके पर मौजूद लोग भाग गए। तलाशी के दौरान ट्रक की बोरियों में भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके साथ ही तीन अन्य वाहन भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल नशे की सप्लाई के लिए किया जा रहा था। जब्त किए गए वाहन हैं:

महिंद्रा बोलेरो (PB10CC-3767)

इसुजु (PB11CF-1759)

महिंद्रा स्कॉर्पियो (PB13BS-2020)

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने ट्रक और अन्य वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, वाहनों के मालिकों और उनके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:

बड़े गिरोह की सक्रियता का अंदेशा

इतनी बड़ी मात्रा में नशे की बरामदगी से पुलिस का मानना है कि इसके पीछे कोई बड़ा अंतर्राज्यीय गिरोह सक्रिय है। अधिकारियों की मानें तो आरोपी की पहचान लगभग कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप कहाँ से आई थी और किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें