लुधियाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 3,100 किलो चूरा पोस्त बरामद

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लुधियाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना जमालपुर की टीम ने छापेमारी के दौरान एक ट्रक और तीन अन्य वाहनों से भारी मात्रा में चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद किया।