Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना पुलिस ने बड़ी सफलता की हासिल, 22 किलो गांजा सहित 4 व्यक्तियों को किया काबू

लुधियाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नशों के विरुद्ध मुहिम में लुधियाना पुलिस ने अंतर्राजी ड्रग रैकेट का पर्दाफार्श किया है। इसके साथ ही बता दें पुलिस ने 22 किलो गांजा और 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 यूपी और 1 बिहार और 1 हरियाणा से गिरफ्तार किये हैं। बता दें कि वह आरोपी बरेली से रेल में गांजा लाते थे। लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पुलिस तैनाती के बारे में इन्हे चेतावनी देने के लिए इनकी एक टीम कार में 2 ऑटो रिक्शा के आगे आगे चलती थी। इस मामले की जाँच अभी जारी है।

Exit mobile version