Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: गुरुद्वारा गोलीबारी और धमकी पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता किया गिरफ्तार

November 2, 2026

लुधियाना: गुरुद्वारा गोलीबारी और धमकी पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता किया गिरफ्तार

लुधियाना: गागड़ा गांव के गुरुद्वारा गोपालसर में 26 अक्टूबर की रात हुई गोलीबारी और धमकी पत्र मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बाबा अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में पहली गिरफ्तारी के 48 घंटे के भीतर शूटर संदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। उससे रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस थाना सदर की टीम ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए बाबा अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। थाना सदर प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह देओल ने मुख्य आरोपी को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि संदीप सिंह, जो मोगा के कादियाल गांव का रहने वाला है, बाबा अमरजीत सिंह का शिष्य है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, अमरजीत सिंह ने ही संदीप सिंह को धमकी भरा पत्र दिया था और गुरुद्वारे में गोलीबारी की साजिश भी रची थी। संदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच में बाबा अमरजीत सिंह का नाम शामिल किया था। अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अदालत ने आरोपी बाबा अमरजीत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें