लुधियाना: कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना ने ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 70 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना दरेसी की पुलिस ने ASI तरसेम सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लुधियाना के बाल्मीक नगर निवासी काशी पुत्र कृष्ण लाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन, 25 जिपलॉक लिफाफे और एक इलेक्ट्रॉनिक हुक्का बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि वह ड्रग्स कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था।
📍 Location: Ludhiana
मेष: दिन शुभ रहेगा...