Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना पुलिस ने लुटेरे को किया गिरफ्तार, हजारों की ड्रग मनी और लूटी हुई स्कूटी भी की बरामद

July 21, 2024

लुधियाना पुलिस ने लुटेरे को किया गिरफ्तार, हजारों की ड्रग मनी और लूटी हुई स्कूटी भी की बरामद

लुधियाना: पुलिस ने लुटेरे गिरोह के एक सदस्य को पिस्तौल और हजारों डॉलर की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटी हुई स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एडीसीपी लुधियाना शुभम अग्रवाल ने बताया कि लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने शहर में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक टीम बनाई है। जिसके तहत पुलिस छापेमारी कर वारदातों को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने नाकाबंदी करके लुधियाना के अंबेडकर नगर निवासी आरोपी अनिकेत तलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी लुधियाना शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने अनिकेत तलवाड़ा से 55 हजार डॉलर की ड्रग मनी के साथ-साथ 32 बार की पिस्तौल भी बरामद की है। आरोपी वारदात के दौरान बरामद पिस्तौल से लोगों को डरा-धमका कर लूटता था। इसके अलावा पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी और हेरोइन भी बरामद की है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लुधियाना के विभिन्न थानों में पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें