Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना पुलिस ने करोड़ों की डकैती करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3.51 करोड़ रुपए सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2023

लुधियाना पुलिस ने करोड़ों की डकैती करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3.51 करोड़ रुपए सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना : पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने 96 घंटे के भीतर करोड़ों रुपये की डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि 14 सितम्बर को डॉ. हरकमल बग्गा, पत्नी डॉ. वाहगुरु पाल सिद्धू अपनी क्लिनिक बंद कर के जब घर पहुंचे तो उनके घर में 4 अज्ञात लोग दाखिल हुए। जिन्होंने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। उन्होंने इनके हाथ बांध दिए और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद बदमाशों ने अलमारी से सोने चांदी के गहने और नकदी उठा ली। इसके साथ ही उनके हाथ से सोने की ब्रेस्लेट भी ले ली और जाते समय घर में लगा डीवीआर भी ले गए। जिसके बाद करोड़ों रुपये की लूट की घटना का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया और मामले की जांच करते हुए 96 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के नाम गुरविंदर सिंह उर्फ ​​सोनू, पवनीत सिंह उर्फ ​​शालू, जगप्रीत सिंह और साहिलदीप सिंह है। उनसे लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी हुंडई आई-20 और चोरी की कार मारुति भी जब्त कर ली गई है। इसके अलावा अमृतसर के होटल फेयरवे से 3 करोड़ 51 लाख 3 हजार 700 रुपये नकद, 271.35 ग्राम सोने के गहने, 88 ग्राम चांदी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और अधिक गहन पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें