Site icon Dainik Savera Times

Ludhiana पुलिस कमिश्नर Mandeep Sidhu की टीम ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, 3 आरोपी किए गिरफ्तार

लुधियाना : अनुराग पांडे हत्याकांड की गुत्थी लुधियाना पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू के नेतृत्व वाली टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक कुमार उर्फ ​​टोटी (उम्र 24 वर्ष), धीरज चौहान (उम्र 22 वर्ष), अजय कुमार शुक्ला उर्फ ​​काली उर्फ ​​राहुल (उम्र 23 वर्ष) बताया जा रहा है। बात दें कि 11 अगस्त को उक्त आरोपियों ने अनुराग पांडे के सिर पर चोट मार उसका कत्ल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल 2 लोहे के कड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि फरार चल रहे चौथे आरोपी सूरज ठाकुर उर्फ ​​मोनू को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version