Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बद्दोवाल स्कूल हादसे के बाद लुधियाना पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को लिखित नोटिस जारी

August 24, 2023

बद्दोवाल स्कूल हादसे के बाद लुधियाना पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को लिखित नोटिस जारी

लुधियाना में एक किसान की आत्महत्या के बाद किसान लगातार पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में लुधियाना पुलिस की ओर से एक लिखित नोटिस जारी किया गया है। लुधियाना के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बद्दोवाल स्कूल की छत गिरने के बाद अब किसानों को लिखित नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने किसानों से इस जगह से धरना हटाकर दूसरी जगह धरना देने को कहा है लेकिन दूसरी ओर किसान प्रशासन की इस बात से सहमत नहीं दिख रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, लुधियाना में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें एक स्कूल की छत गिर गई, जिससे एक शिक्षक की मौत हो गई। जिसके चलते अब प्रशासन ने किसानों को लिखित नोटिस दिया है कि किसान निर्माणाधीन हाईवे को खाली कर दें और दिए गए स्थान गलाडा ग्राउंड वर्धमान में विरोध प्रदर्शन करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें