लुधियाना पुलिस ने लुधियाना के दुगरी रोड मॉडल टाउन और चंडीगढ़ रोड समेत अन्य इलाकों में स्पा सेंटरों पर कड़ी छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लड़कियों और लड़कों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाने की कोशिश की और कहा कि इस मामले को लेकर जांच अभी भी जारी है और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के बाद ही मामले की सारी जानकारी साझा की जाएगी। वहीं एसीपी जतिन बंसल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस ने अलग-अलग जोन में स्पा सेंटरों पर छापेमारी की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कई लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने आंकड़ों का जिक्र नहीं किया, लेकिन इतना जरूर बताया कि इस मामले में अभी जांच चल रही है और छापेमारी के बाद सभी जोन में जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ यही प्रक्रिया जारी रहेगी।
लुधियाना पुलिस ने स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियों को किया गिरफ़्तार; सामान किया जब्त

