Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana: फिल्मी स्टाइल में कार रेसिंग और स्टंटबाजी करते युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

September 1, 2024

Ludhiana: फिल्मी स्टाइल में कार रेसिंग और स्टंटबाजी करते युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

लुधियाना: फिल्मों में तो आपने देखा ही होगा कि कारों के बीच कैसे रेस होती है और रेस देखने वाले लोग सड़कों पर खड़े होकर वीडियो बनाते हुए कार सवारों का हौसला बढ़ाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लुधियाना की सड़कों पर देर रात कार रेसिंग की वीडियो सामने आई है। यह वीडियो साउथ सिटी रोड पर लाडोवाल के पास की बताई जा रही है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक कार का चालान कर उसे जब्त कर लिया है। वीडियो में कुछ युवा कारों के साथ रेस की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी वीडियो में दो कारें रेस करते हुए दिख रही हैं। कई लोग इस दौड़ की वीडियो बना रहे हैं और एक व्यक्ति सड़क के बीच में खड़ा होकर टाइमर पर नजर रख रहा है। यह वीडियो 2-3 दिन पुरानी बताई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने एक कार की पहचान कर उसका चालान किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें