
लुधियाना: खेलां वतन पंजाब दियां-2026 को लेकर लुधियाना जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को सफलतापूर्वक करवाने के लिए पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं।
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन की अध्यक्षता में स्थानीय बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विधायकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होंगे मुकाबले
बैठक के बाद डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, जिला खेल अधिकारी तथा विधायकों अशोक पराशर पप्पी, मनिंदर सिंह ग्यासपुरा और मदन लाल बग्गा ने बताया कि खेलां वतन पंजाब दियां के तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विजेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे सम्मानित
बैठक में बताया गया कि प्रतियोगिताओं के अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)
मेष: दिन शुभ रहेगा...