लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कल रात ताजपुर रोड पर अमृत धर्म कांडा के पास फैक्ट्री से घर लौट रहे एक कर्मचारी का मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने मोबाइल छीन लिया। कर्मचारी ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों की मोटरसाइकिल पकड़ ली, लेकिन लुटेरे उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गए। कर्मचारी के रास्ते में मदद के लिए चिल्लाने के बावजूद कोई उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया।
लुटेरों की बाइक अचानक एक स्पीड बम्प से टकरा गई, जिससे युवक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बाइक आगे चल रही एक कार से टकरा गई, जिससे लुटेरे गिर गए। राहगीरों ने लुटेरों को पकड़कर उपचार के बाद थाना डिवीजन 7 पुलिस के हवाले कर दिया। घायल फैक्ट्री कर्मचारी को भी राहगीरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
नशे के आदी लुटेरों की लोगों ने की पिटाई
घायल आशु ने बताया कि वह भोला कॉलोनी में रहता है। शनिवार देर शाम वह फैक्ट्री से निकलकर घर लौट रहा था। रास्ते में घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उसने हाथ में कड़ा पहना हुआ था जो बाइक में फंस गया और बाइक सवार उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों लुटेरे नशे के आदी हैं। पकड़े गए लुटेरे नशे की हालत में हैं और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

