Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना स्कूल हादसा: मृतक अध्यापिका का किया गया अंतिम संस्कार, प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ की FIR दर्ज

August 24, 2023

लुधियाना स्कूल हादसा: मृतक अध्यापिका का किया गया अंतिम संस्कार, प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ की FIR दर्ज

लुधियाना के सरकारी स्कूल में लेंटर गिरने की वजह से कल अध्यापक रविंद्रपाल कौर का निधन हो गया था आज उनका अंतिम संस्कार लुधियाना में किया गया है। इस अवसर पर परिवार ने नाम आंखों के साथ रविंदर कौर को अंतिम विदाई दी। इसके साथ ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए टीचरों ने इसको निंदनीय बताया और कहा और इलाके में कई ऐसे सरकारी स्कूल है जिनकी बिल्डिंग जर्जर हालत में है। ऐसे में वहां बच्चों को शिक्षा देनी अब खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने अपील की है कि सरकार सभी इमारत की चेकिंग करवा कर उनको दुरुस्त करवाए।

इस अवसर पर एसडीएम हरजिंदर सिंह ने कहा मामले की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही वह अपनी जांच रिपोर्ट भी सौंप देंगे और उन्होंने जांच से पहले स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें