
School Peon Arrested in Minor’s Harassment Case : लुधियाना। शहर में 16 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने स्कूल के प्यून पर जबरन किस करने, गलत तरीके से छूने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छात्रा अपनी क्लास टीचर के कहने पर किताब लेने के लिए उनके ऑफिस गई थी। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी प्रिंस पाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की जांच कर रही है।
छात्रा के मुताबिक, घटना उस समय हुई, जब वह अपनी क्लास टीचर के कहने पर किताब लेने के लिए उनके ऑफिस गई थी। वहां अकेला पाकर प्यून ने उसके साथ गलत हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रिंस पाल के नाम से हुई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। टीचर ने ऑफिस से किताब लेने को कहा पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को उसे स्कूल में एक किताब की जरूरत थी।
इस मामले में थाना टिब्बा के सब इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह ने कहा कि 16 तारीख को एक मामला सामने आया था जहां एक माइनर लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी जिसको लेकर तुरंत ही पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को काबू का रिमांड पर ले लिया है कहा कि इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है।अब देखना होगा कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद ही और खुलासे हो सकते हैं