Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, स्कूल का प्यून गिरफ्तार

School Peon Arrested in Minor’s Harassment Case : लुधियाना। शहर में 16 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने स्कूल के प्यून पर जबरन किस करने, गलत तरीके से छूने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छात्रा अपनी क्लास टीचर के कहने पर किताब लेने के लिए उनके ऑफिस गई थी। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी प्रिंस पाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की जांच कर रही है।

 
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/YouCut_20261019_151234476.mp4

छात्रा के मुताबिक, घटना उस समय हुई, जब वह अपनी क्लास टीचर के कहने पर किताब लेने के लिए उनके ऑफिस गई थी। वहां अकेला पाकर प्यून ने उसके साथ गलत हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रिंस पाल के नाम से हुई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। टीचर ने ऑफिस से किताब लेने को कहा पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को उसे स्कूल में एक किताब की जरूरत थी।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261018-WA0346.mp4

इस मामले में थाना टिब्बा के सब इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह ने कहा कि 16 तारीख को एक मामला सामने आया था जहां एक माइनर लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी जिसको लेकर तुरंत ही पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को काबू का रिमांड पर ले लिया है कहा कि इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है।अब देखना होगा कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद ही और खुलासे हो सकते हैं

Exit mobile version