Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/YouCut_20261007_143855941.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/YouCut_20261007_134400969.mp4

पंजाब डेस्क: लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल को बुधवार सुबह कथित तौर पर एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मेल में बच्चों को बचाने और शो में न जाने की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में लोगों से अपने बच्चों को सुरक्षित रखने और दिलजीत के शो में नहीं जाने की चेतावनी दी गई। मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। साथ ही, दिल्ली में होने वाले दिलजीत के शो को लेकर भी धमकी का उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने स्कूल में की जांच

धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। इसके बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है और इसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

Exit mobile version