लुधियाना। शहर में सड़क और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम उठाया है। रविवार को डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर ने शिमलापुरी के वार्ड नंबर 40 में सड़क निर्माण परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना पर पार्षद कोटे के तहत करीब 76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर ने कहा कि क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में करीब 31 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति लाइन बिछाने का काम पूरा कराया गया था।
शहर के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : प्रिंस जौहर
प्रिंस जौहर ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में शहर के समग्र विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 40 में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण और जलापूर्ति जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जी.एस. भामरा, कैलाश बजाज, सुखविंदर सिंह बेनीपाल, हरनेक सिंह लोटे, गुरमीत सिंह, गुरबचन सिंह, राम सिंह कलसी, अवतार सिंह, भूपिंदर सिंह बुंटू, गिफ्टी जौहर, लाल सिंह लोटे, सुरिंदर जैसवाल, हरविंदर सिंह, सिकंदर सिंह भूतेवाले, सरबजीत सिंह लोटे, विक्रम सिंह, रविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, हनी बावा, हरपाल सिंह, बी.डी. नवतेज सिंह चीमा और चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)
मेष: दिन शुभ रहेगा...