Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना: चोरों ने जज के घर को बनाया निशाना, iPhone LED और गहने लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

लुधियाना: अब तो चोर के हौसले इतने बढ़ गए है कि चोरों ने जज के ही घर में चोरी वारदात को अंजाम दे दिया। मामला लुधियाना से सामने आया है जहां चोरों ने महिला जज के घर को निशाना बनाया है। आपको बता दें कि महिला जज छुट्टी पर थीं और वह अपने घर से बाहर निकली थीं तभी चोरों ने उनके घर में घुसकर मोबाइल फोन और गहने चुरा लिए और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

वहीं 10 तारीख को जब महिला जज अपने घर पहुंची तो उनके घर के दरवाजे टूटे हुए थे और अंदर से काफी सामान गायब था। जिसके बाद संबंधित थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।

Exit mobile version