
Ludhiana to Host First Khalsai Mahalla on December 6 : लुधियाना। दल पंथ शिरोमणी शहीद साहिबजादा बाबा जुझार सिंह, बाबा जीवन सिंह निहंग सिंह खालसा दल श्री चमकौर साहिब (चौंतेे वालो) की तरफ से श्री चमकौर साहिब की गढ़ी और साका सरहिंद के समस्त शहीद सिंह-सिंहनियों की याद को समर्पित पहला महल्ला समागम 6 दिसंबर को लुधियाना में खालसाई शानो-शौकत के साथ निकाला जाएगा।
महल्ला की अगुवाई कौमी जर्नल सिंह साहिब जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह 96 करोड़ी चमकौर साहिब चौंते वाले करेंगे। उपरोक्त जानकारी महाकाल जत्थेदार बाबा बलजीत सिंह काला नंगल और पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने संयुक्त रुप से महल्ला की जानकारी देते हुए दी। आयोजित होने वाले महल्ला की जानकारी दी।
उन्होने कहा महल्ला 6 दिसंबर 2026, दिन रविवार को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा गुरु कलगीधर साहिब सिंह सभा से आरम्भ होकर,सुभानी बिल्डिंग चौक, ब्राउन रोड, सीएमसी अस्पताल, गुरुद्वारा छेवीं पातशाही, बाबा भान सिंह चौक के रास्ते समराला चौक होते हुए वर्धमान ग्राउंड, चंडीगढ़ रोड पहुंचेगा। वहां खालसाई परंपरा अनुसार घुड़दौड़ और गतके के जौहर दिखाए जाएंगे। इससे पूर्व 4 दिसंबर दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा और 6 दिसंबर रविवार सुबह 8 बजे भोग डाला जाएगा। इस दौरान गुरु का लंगर अटूट चलेगा। गुरदेव शर्मा देबी ने इस धार्मिक आयोजन का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि श्री चमकौर साहिब और सरहिंद के शहीदों की कुर्बानी को याद करना युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोडऩे का बड़ा माध्यम है, ऐसे आयोजनों से पंजाब की सांझ और भाईचारा मजबूत होगा। इस अवसर पर गुरविन्द्र सिंह भारती जिला प्रधान सिख स्टूडेंट फेडरेशन मेहता, इशप्रीत सिंह ईशू दुगरी, निहंग हरजिंदर सिंह, निहंग गुरविंदर सिंह, निहंग प्रभजोत सिंह, निहंग बलवंत सिंह, निहंग हरचंद सिंह, निहंग मनप्रीत सिंह, निहंग मनिंदर सिंह, निहंग महिंदर सिंह, निहंग गुरविंदर सिंह रिंकू, निहंग गुरविंदर सिंह, निहंग परमजीत सिंह, गुरदीप सराभा और एडवोकेट हरविंदर सिंह उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...