Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना वैस्ट- मुद्दा साफ है – एक तरफ प्यार है, दूसरी तरफ अहंकार : CM Mann

June 8, 2025

लुधियाना वैस्ट- मुद्दा साफ है – एक तरफ प्यार है, दूसरी तरफ अहंकार : CM Mann

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को लुधियाना पश्चिम में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए प्रचार किया। उन्होंने जवाहर नगर और सराभा नगर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों को अपनी सरकार के विकासशील दृष्टिकोण को बताया। भाषण के दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा और उन्हें अहंकारी बताया। मान ने लुधियाना के निवासियों से संजीव अरोड़ा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि लुधियाना पंजाब का दिल है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति को चुनें जिसके दिल में लुधियाना हो। कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु पर हमला करते हुए मान ने कहा कि यह चुनाव प्यार और अहंकार के बीच है। आपको चुनना है।

अपने संबोधन के दौरान मान ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल की तीखी आलोचना की और उन पर दशकों तक पंजाब के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने अक्सर पार्टी बदलने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, कपड़ों की तरह पार्टी बदलने वाले नेता आपका वोट मिलते ही आपको धोखा दे देंगे।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक सुधारों से लेकर भ्रष्टाचार और ड्रग नैटवर्क पर नकेल कसने के लिए अपनी सरकार की उपलिब्धयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लुधियाना के लोगों को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी पारदर्शी और जन-केंद्रित शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पर हमेशा कायम रहेंगे।

ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें