Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana : Halwara Airport का कार्य नए साल पर शुरू होगा, 90% काम पूरा

October 30, 2024

Ludhiana : Halwara Airport का कार्य नए साल पर शुरू होगा, 90% काम पूरा

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर से करीब 31 किलोमीटर दूर रायकोट कस्बे में स्थित हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने में अभी करीब 2 महीने और लगेंगे। इससे जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस महीने भी प्रोजेक्ट का काम पूरा नहीं हो पाएगा और उम्मीद है कि नए साल तक हलवारा एयरपोर्ट चालू हो जाएगा।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्माण एजेंसियों के माध्यम से क्रियान्वित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट की कई डेडलाइन पहले ही समाप्त हो चुकी हैं। दिसंबर के अंत तक एयरपोर्ट को आम जनता के लिए खोला जा सकता है। पहले चरण में घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। यहां 172 सीटर विमान आसानी से उतर सकेंगे। हलवारा में बना एयरपोर्ट 161.28 एकड़ में फैला है।

इस क्षेत्र में बना टर्मिनल एरिया 2,000 वर्ग मीटर है। जमीन को छोड़कर कुल प्रोजेक्ट लागत करीब 70 करोड़ रुपये है। पीडब्ल्यूडी द्वारा 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। अब भारतीय वायुसेना द्वारा 10 फीसदी काम किया जाना बाकी है। सुरक्षा कारणों से इस काम में समय लग रहा है।

हलवारा में अत्याधुनिक सिविल एयर टर्मिनल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही 50 करोड़ रुपए जारी कर चुके हैं। गौरतलब है कि लुधियाना में एयरपोर्ट बनाने की योजना 2007 में पास हुई थी। 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसका शिलान्यास करना था, लेकिन किसी कारणवश तमाम तैयारियों के बावजूद यह काम नहीं हो सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें