Site icon Dainik Savera Times

यशपाल जनौत्रा बने भाजपा एस.सी. मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री यशपाल जनौत्रा को भाजपा एस.सी. मोर्चा, पंजाब का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपनी नियुक्ति पर यशपाल जनौत्रा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह दिल्लों,संगठन मंत्री श्री निवासूलू,प्रदेश महामंत्री रजनीश धीमन,अनिल सरीन,जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भावना से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा समाज के सभी वर्गों के उत्थान, सम्मान और समान अवसरों के लिए कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि एस.सी. मोर्चा को और अधिक मजबूत किया जाए तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। वह संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

यशपाल जनौत्रा ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version