Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana Firing Incident: लुधियाना में 36 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर, इंसाफ के लिए परिवार का प्रदर्शन

August 9, 2026

Ludhiana Firing Incident: लुधियाना में 36 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर, इंसाफ के लिए परिवार का प्रदर्शन

लुधियाना: जिले में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके से सामने आया, जहां फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक की कार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद फायरिंग की जाती है।

घटना को 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिवार में भारी रोष है। परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया, जिसके चलते सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

परिवार का कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। परिवार ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 36 घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें