Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

टैस्टिंग लैब में हुई लाखों रुपए की मशीनें की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

March 12, 2024

टैस्टिंग लैब में हुई लाखों रुपए की मशीनें की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बठिंडा: पुलिस की तरफ से रात के समय गश्त बढ़ाने के दावे किए जा रहे है, तो दूसरी तरफ इन खोखले दावों की पोल को खोलते हुए बीती रविवार देर रात को अज्ञात चोरों ने ग्रीन सिटी रोड पर स्थित एक टेस्टिंग लैब के ताले तोड़कर लाखों रु पये की कीमत वाली दो टेस्टिंग मशीनें, एक फ्रीज, कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी कर ले गए है। जिनकी कीमत करीब छह लाख रु पये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने फारेंसिक टीम और थाना कैंट पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। जानकारी अनुसार ग्रीन सिटी रोड पर स्थित उम्मीद टेस्टिंग लैब के मालिक सन्नी कुमार ने बताया कि हररोज की तरह रविवार की रात को वह अपनी लैब बंद कर घर गए थे। रविवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे उन्हें इलाके के सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि उनकी लैब के अंदर से पानी आ रहा है। उन्हें लगा कि कोई टूटी खुली रहेगी होगी। जिसके बाद वह लैब पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान का एक ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने शटर उठाकर चेक किया, तो लैब के अंदर से सारा सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दो टेस्टिंग मशीनें, एक फ्रीज, कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी कर ले गए है। जिनकी कीमत करीब छह लाख रु पये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें